
डिंपल शर्मा,
नगांव 4 जून 2026/असम.समाचार
तेरापंथ धर्मसंघ के एकादश अधिशास्ता, महातपस्वी आचार्य महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंद कुमार (कालू) तथा सहवर्ती मुनि विकास कुमार का मंगलवार प्रातः नगांव तेरापंथ भवन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जयघोष और शोभायात्रा के साथ संतों का स्वागत किया।
प्रातः 7 बजे सुगमचंद सिंघी के निवास स्थान से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तेरापंथ भवन पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि कन्या मंडल की सुश्री श्रद्धा गुजराणी ने स्वागत गीतिका का गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा अध्यक्ष बिनोद बोथरा, महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता चौरड़िया, तेयुप अध्यक्ष पीयूष पुगलिया, तेरापंथ महासभा की कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जीवनमल सुराणा तथा मोहनलाल नाहटा ने अपने विचार व्यक्त किए और संतों के सानिध्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 23 मई 2026 को बिनोद बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में वर्ष 2026-28 के लिए वरिष्ठ श्रावक बिनोद बोथरा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभा में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रेम नाहटा, कमल वैद, पूनमचंद सुराणा एवं सज्जन गुजराणी को परामर्शक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष : बिनोद बोथरा
निवर्तमान अध्यक्ष : जीवनमल सुराणा
उपाध्यक्ष : मोहनलाल नाहटा
उपाध्यक्ष : रमेश सुराणा
मंत्री : विवेक बोरड़
उपमंत्री : पवन सेठिया
उपमंत्री : रामचंद्र कोठारी
कोषाध्यक्ष : रंजीत दूगड़
संगठन मंत्री : दिलीप बोकड़िया
कार्यकारिणी सदस्य:
हुलास बोथरा, मनोज नाहटा, बिनोद पुगलिया, झूमरमल दूगड़, पद्मकुमार सेठिया, बिमल दस्साणी, टीकमचंद नाहटा, हेमंत चौरड़िया, शांतिलाल पुगलिया, प्रमोद कुहाड़, संजय बोथरा, मनीष पुगलिया, अमित दूगड़, श्रीमती गुड्डी नाहटा, श्रीमती ललिता कोठारी, श्रीमती अंजू गुजराणी, श्रीमती संगीता चौरड़िया तथा श्रीमती सुमन बोथरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ सभा नगांव की ओर से मोरियाबाड़ी सभा एवं धींग सभा के अध्यक्षों का मुनि श्री के सानिध्य में असमिया संस्कृति के प्रतीक फूलाम गामोछा पहनाकर सम्मान किया गया।
समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक बोरड़ ने किया।


