असमतीसरी आंखराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

जोरहाट में हजारों प्रशंसकों ने दी जुबिन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि, आद्यश्राद्ध समारोह में उमड़ा जनसैलाब

जुबिन गर्ग की याद में आयोजित यह समारोह असम के सांस्कृतिक इतिहास का एक भावुक और ऐतिहासिक पल बन गया

दीपक मुख्तियार

जोरहाट, 1 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

असम के दिग्गज गायक, संगीतकार और जनप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग के सम्मान में आयोजित आद्यश्राद्ध (प्रथम श्रद्धांजलि समारोह) बुधवार को जोरहाट स्टेडियम में अत्यंत भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में असम और पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों प्रशंसकों, कलाकारों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने अपने प्रिय गायक को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में जुबिन गर्ग के गीत गूंजते रहे और लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख हस्तियां, सांस्कृतिक जगत के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के वरिष्ठ नेता समुज्ज्वल भट्टाचार्य ने इस अवसर पर कहा, “जुबिन गर्ग सिर्फ एक गायक नहीं थे, वे एक सांस्कृतिक संस्थान थे, जनता की आवाज़ और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। असमिया अस्मिता और संगीत में उनका योगदान अमूल्य है। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत और उनके विचार हमेशा जिंदा रहेंगे।”

 

श्रद्धांजलि समारोह में भजन-संगीत प्रस्तुत किए गए, दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया और प्रशंसकों ने भावुक होकर जुबिन गर्ग से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि असमिया संगीत जगत में जुबिन गर्ग का स्थान कोई नहीं ले सकता।

जुबिन गर्ग की याद में आयोजित यह समारोह असम के सांस्कृतिक इतिहास का एक भावुक और ऐतिहासिक पल बन गया, जहां लोगों ने उनके जीवन और योगदान को नमन किया और संकल्प लिया कि उनके सपनों और संगीत को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!