असमलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

नगांव ग्रेटर लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

डिंपल शर्मा

नगांव, 22 नवम्बर 2025/असम.समाचार

लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर द्वारा आज खुटिकटिआ स्थित ग्रेटर लायंस सेवा केंद्र में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन गुवाहाटी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया। इसी के साथ डायबिटीज एवं रक्तचाप जांच शिविर भी लगाया गया। इस संबंध में जानकारी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दी।

शिविर में नगांव शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 120 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 78 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। सभी चयनित मरीजों की डायबिटीज एवं रक्तचाप की भी जांच की गई। क्लब द्वारा घोषणा की गई कि उपयुक्त पाए जाने पर इन मरीजों को गुवाहाटी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल ले जाकर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष सुनील गोयनका, सचिव रमेश कुमार अग्रवाला एवं कार्यक्रम में उपस्थित जिला गवर्नर ललित कोठारी ने बताया कि चयनित मरीजों को आगामी सप्ताह दो चरणों में गुवाहाटी ले जाकर ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सदस्यों बिजय कुमार मंगलुनिया, रेणु बरुआ, गीता सैकिया भराली, सायरा बेगम, डॉ. कंचन बाला, नीरजा खाटूवाला, मंजू कोठारी, कुसुम सेठिया, दिलीप अग्रवाल, आनंद छाजेड़, बी. एल. अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, सुनील सरावगी, राजकमल मोर, सांवरमल खेतावत और अनिल शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

स्थानीय जनता और मरीजों ने निःशुल्क एवं सुव्यवस्थित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए लायंस क्लब ऑफ नगांव ग्रेटर के प्रति आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!