असमगुवाहाटीधर्म और आस्थासामाजिक

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड का श्राद्ध पक्ष 15 दिवसीय सेवा अभियान

डिंपल शर्मा

गुवाहाटी, 15 सितम्बर 2025/असम.समाचार

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड द्वारा श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। 8 सितम्बर से शुरू हुए 15 दिवसीय सेवा अभियान के अंतर्गत अब तक परियोजना संख्या 2 से 9 तक की गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न की गईं। इन पहलों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों, अनाथ बच्चों, विशेष बच्चों, विद्यार्थियों, वृद्धजनों और गौसेवकों तक सीधी मदद पहुंचाई गई।

परियोजनाओं की झलकियाँ

परियोजना संख्या 2 (08.09.2025), बंगाली बस्ती, खारगुली
योगदान: चित्रा भरतीया, अनिल भरतीया
जरूरतमंद परिवारों को खाद्य पैकेट वितरित किए गए।

परियोजना संख्या 3 (09.09.2025), लेट ऋषि हजारिका मेमोरियल होम, कहिलीपारा
योगदान: अमित पोद्दार, उत्तम कुमार अग्रवाल
राशन, किराना सामग्री, वाटर प्यूरीफायर और चॉकलेट वितरित। साथ ही एक पेड़ देश के नाम के तहत वृक्षारोपण।

परियोजना संख्या 4 (10.09.2025), पंचकन्या वेद विद्यापीठ, बसिष्ठा
योगदान: ममता बंसल, पुष्प कुमार अग्रवाल
गुरुकुल छात्रों को राशन, वाटर प्यूरीफायर व आवश्यक सामग्री दी गई। छात्रों ने यजुर्वेद मंत्रों का पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

परियोजना संख्या 5 (11.09.2025), विशेष बाल गृह
योगदान: सुनीला खेमका, पूजा पोद्दार
विशेष बच्चों को राशन व वाटर प्यूरीफायर वितरित।

परियोजना संख्या 6 (12.09.2025), पोखरी पार, आठगांव
योगदान: वंदना भरतीया, उमेश भरतीया
जरूरतमंद परिवारों को खाद्य पैकेट दिए गए।

परियोजना संख्या 7 (13.09.2025), बलईबिल गांव, चांगसारी
21 परिवारों को वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराए गए, साथ ही नीम व नींबू के पौधे लगाए गए।

परियोजना संख्या 8 (14.09.2025), मालीगांव गोशाला
योगदान: अंजू सिकरिया, दिनेश सिकरिया
गौ सेवा कार्यक्रम में गायों को गुड़, दालिया, चारा खिलाया गया और 6 सेवकों को वाटर प्यूरीफायर दिए गए।

परियोजना संख्या 9 (15.09.2025), हेल्पिंग हैंड्स ओल्ड एज होम, लालमाटी
योगदान: अर्चना शर्मा, कपिल शर्मा
राशन, सफाई सामग्री व रिफ्रेशमेंट वितरित। वृद्धजनों को गोमछा से सम्मानित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इन परियोजनाओं से सैकड़ों लोगों तक सहयोग पहुंचा और समाज में सकारात्मकता का संदेश फैला।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया और संस्थापक सचिव मनीष जैन ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह अभियान 21 सितम्बर तक प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा और कुल 15 सेवा परियोजनाओं को कवर करेगा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!