Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईनार्थ-ईस्टपॉलिटिकल तड़कामुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें
असम के दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी गुवाहाटी पहुंचीं

विकास शर्मा
गुवाहाटी 19 फ़रवरी 2026/असम.समाचार
असम के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को गुवाहाटी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर इस दौरान असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ सांसद रकीबुल हुसैन,प्रद्युत बोरदोलोई और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सीधे कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हुईं। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।
उनका यह दौरा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक बैठकों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



