मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग शाखा का शपथ विधि समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
समयबद्ध कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ, समाजजनों की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही

योगेश दुबे
शिलांग 14 जुलाई (असम.समाचार)
राजस्थान विश्राम भवन, शिलांग में मारवाड़ी सम्मेलन शिलांग शाखा एवं महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया ने की, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से आरंभ समारोह में मंचासीन अतिथियों में पुरषोत्तम दास चोखानी, मनोज काला, दिनेश गुप्ता, निरंजन सिकरिया, अनिल बजाज, कमल अग्रवाल, नीलम बजाज, राधा पंसारी तथा निवर्तमान अध्यक्षा मनीषा झुनझुनवाला प्रमुख रहे।

समारोह में अनिल बजाज को शिलांग शाखा के अध्यक्ष और श्रीमती नीलम बजाज को महिला शाखा की अध्यक्षा के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही अनिल बजाज ने कमल अग्रवाल को सचिव और सुशिल मंगल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया, वहीं महिला शाखा की ओर से नीलम बजाज ने राधा पंसारी को सचिव तथा सरिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

शपथ विधि क्रमशः प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता तथा संगठन मंत्री मनोज काला ने सम्पन्न करवाई।
विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना पर बल दिया।

विशेष बात यह रही कि चुनावों में पराजित उम्मीदवार पवन शर्मा ने मंच से अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देकर संगठनात्मक सौहार्द का परिचय दिया।
अंत में सचिव कमल अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

समयबद्ध एवं व्यवस्थित कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजकों की व्यापक सराहना की गई।



