असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थानार्थ-ईस्टमुद्दा गरम हैराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक
UGC के नए काले कानूनों के विरोध में गुवाहाटी में सर्वण समाज की संयुक्त चिंतन बैठक
विकाश शर्मा, संवाददाता, गुवाहाटी

गुवाहाटी 28 जनवरी 2026/असम.समाचार
यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए काले कानूनों के विरोध में सर्वण समाज संयुक्त चिंतन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक विप्र-वैश्य-क्षत्रिय समाज के संयुक्त मंच पर आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार, यह चिंतन बैठक 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को शाम 6.30 बजे से परशुराम सेवा सदन, गुवाहाटी में संपन्न होगी। बैठक में UGC के नए प्रावधानों से समाज और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जो पूर्वोत्तर भारत की एक प्रमुख ब्राह्मण संगठन के रूप में कार्यरत है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार रखने की अपील की है।


