सामाजिक

होज़ाई में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

निरंजन सरावगी

होज़ाई, 18 अगस्त 2025/असम.समाचार

 

स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जो भक्तों का ध्यान खींचता रहा।

सांध्य बेला में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने विविध नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छोटे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की संयोजिका सोनल भीमसरिया एवं ललिता भीमसरिया चौधरी रहीं, जबकि दीपिका शर्मा ने सफलतापूर्वक संचालन किया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!