नगांव में समाजसेवक प्रेम नाहटा ने नन्हे बच्चों के साथ सादगी से मनाया जन्मदिन
गौरतलब है कि श्री प्रेम नाहटा न केवल एक सफल उद्योगपति हैं बल्कि असम और नगांव की कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है।

डिंपल शर्मा
नगांव 2 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
असम और नगांव के प्रसिद्ध समाजसेवक एवं उद्योगपति प्रेम नाहटा ने अपना जन्मदिन इस वर्ष सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास दिन को भव्य आयोजनों से दूर रखते हुए नन्हे-नन्हे बच्चों के साथ केक काटकर और उन्हें शुभकामनाएं देकर यादगार बना दिया।
इस मौके पर श्री नाहटा ने बच्चों के साथ समय बिताया और सभी को प्यार एवं आशीर्वाद देते हुए कहा, “हमें हमेशा मिलजुल कर और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होंगे।” उन्होंने नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व पर भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि श्री प्रेम नाहटा न केवल एक सफल उद्योगपति हैं बल्कि असम और नगांव की कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है।
उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।