Blog

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह संपन्न मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा की पहल

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 5 सितम्बर 2025/असम.समाचार

शिक्षक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा ने बिरुबाड़ी रूपनगर विद्यालय (गयाराम) प्रोफेसर कॉलोनी, ग़ाहोरी चौक में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने कहा कि “शिक्षक हमारे जीवन के पथप्रदर्शक हैं। वे केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रहते, बल्कि चरित्र, संस्कार और जीवन मूल्यों का निर्माण करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य रोजगार तक सीमित न होकर श्रेष्ठ समाज निर्माण होना चाहिए।” उन्होंने सभी शिक्षकों को हृदय से नमन किया और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ियाँ उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेंगी।

 

कार्यक्रम संयोजक विकाश जैन ने कहा कि “शिक्षक के बिना जीवन अधूरा है। उनके ज्ञान और संस्कारों से ही समाज सेवा की राह आसान होती है।” वहीं उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका ने विद्यालय में आवश्यकतानुसार वस्तुओं की पूर्ति का आश्वासन प्रधानाचार्य को दिया।

समारोह में शाखा सचिव सूरज सिंघानिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अशोक सेठिया, विनोद जिंदल, प्रभाष अग्रवाल, राजेश भजनका, राकेश भातरा, महेंद्र नहार, जितेंद्र जैन, माखनलाल अग्रवाल एवं प्रदीप पाटनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल ने कहा कि शिक्षक ही समाज की वास्तविक धरोहर हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफल होते हैं और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य गढ़ते हैं।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस आशय की जानकारी शाखा अध्यक्ष शंकर बिड़ला द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!