Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्य

बीकानेर नागरिक मंच द्वारा ‘होली धमाल 2026’ का भव्य आयोजन

मंच अध्यक्ष बाबूलाल नवलखा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बीकानेर शहर की सांस्कृतिक विरासत का विशेष अंदाज में उल्लेख किया। उन्होंने मायड़ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपील की। साथ ही महिला शक्ति एवं युवा शक्ति से मंच के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

ओपी शर्मा,

 

गुवाहाटी 27 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

बीकानेर नागरिक मंच द्वारा ‘होली धमाल 2026’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर माछखोवा में किया गया। रंग, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच की कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। गणेश वंदना के पश्चात मुख्य कलाकार अभिषेक मिश्रा एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। पारंपरिक धुनों और फाग गीतों पर श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया।

मंच अध्यक्ष बाबूलाल नवलखा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बीकानेर शहर की सांस्कृतिक विरासत का विशेष अंदाज में उल्लेख किया। उन्होंने मायड़ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपील की। साथ ही महिला शक्ति एवं युवा शक्ति से मंच के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

करीब तीन घंटे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में 700 से अधिक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और अंत तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजको को सम्मानित कर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

मंच के निवर्तमान अध्यक्ष घेवरचंद सिपानी एवं सचिव संजय बाफना को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मंच के वरिष्ठ सदस्यों के योगदान को भी स्मरण करते हुए उनका सम्मान किया गया। मुख्य कलाकार अभिषेक मिश्रा एवं उनकी टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक घेवरचंद सिपानी एवं मानमल लोढ़ा सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। मंच सचिव रजत स्वामी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया, जबकि अंत में पंकज फलोदिया ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया।

होली के रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरता यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!