मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की प्रथम कार्यकारी बैठक संपन्न

डिंपल शर्मा
गुवाहाटी 4 जनवरी 2026/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की वर्ष 2026 की प्रथम कार्यकारी बैठक परशुराम सदन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मंत्री मंजू भंसाली ने शाखा का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष रखा। इसके पश्चात आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फरवरी माह में प्रस्तावित होली मिलन कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजिकाओं की नियुक्ति की गई।
नववर्ष के उपलक्ष्य में सदस्यों के बीच मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। बैठक के दौरान कार्यकारिणी की सलाहकार इंदिरा जिंदल का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
उपस्थिति की कड़ी में उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा एवं रेखा गोयल, संयुक्त मंत्री निकिता सांखला, कार्यकारी सदस्य सिया शर्मा, प्रेमलता सिंघानिया, खुशबू मोर, संतोष धानुका, सुचित्रा छाजेड़, दीक्षा कुंडलिया, राजश्री कुचेरिया, पिंकी जैन, कविता जैन, बिना चौरड़िया, अलका अग्रवाल तथा मधु हरलालका की उपस्थिति सराहनीय रही।
यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलिया ने दी।



