बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धुबड़ी में आक्रोश रैली, डॉ. यूनुस का पुतला दहन

राजा शर्मा
धुबड़ी 22 दिसंबर 2025/असम.समाचार
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को धुबड़ी में सनातन समाज के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली गई।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधान डॉ. यूनुस का पुतला फूंक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
इस अवसर पर बजरंग दल की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं।
सनातन समाज के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस भारत ने बांग्लादेश को जन्म दिया, आज वहीं बांग्लादेश का नेतृत्व भारत विरोधी ताकतों के प्रभाव में आकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख और आईएसआई के इशारे पर वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी जान-माल को खतरा है।



