असमगुवाहाटीनार्थ-ईस्टमौसमराष्ट्रीय

असम में भूकंप के झटके,उदालगुड़ी इपी सेन्टर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 14 सितम्बर 2025/असम.समाचार

गुवाहाटी से लेकर ऊपरी, मध्य और निचले असम तक आज शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, भूकंप शाम 4:40 बजे आया और इसके झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र असम के ढेकियाजुली क्षेत्र के पास बताया जा रहा है।

Advertisement

पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन में भी भूकंप के असर की सूचना है।

अभी तक किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!