असम

असम सरकार ने आदिवासियों, मोरान और मोटोक के लिए दो बच्चों की नीति खत्म की

(फ़ाइल फ़ोटो)

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

असम सरकार ने गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरी के लिए लागू दो बच्चों की नीति से राज्य के आदिवासी समुदायों, चाय बागान मजदूर जनजातियों, मोरान और मोटोक समुदायों को बाहर कर दिया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन समुदायों की जनसंख्या तेजी से घट रही है। इसलिए सरकार ने उन्हें विलुप्त होने से बचाने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण के नियमों के दायरे से मुक्त करने का निर्णय लिया है।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी कई विशेष योजनाएं लागू कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!