असमगुवाहाटीमुद्दा गरम है

जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का गुवाहाटी में होगा दोबारा पोस्टमार्टम, नई एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

विकाश शर्मा

गुवाहाटी, 22 सितम्बर 2025/असम.समाचार

विश्व विख्यात गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का एक बार फिर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की मांग रही है कि पोस्टमार्टम असम में हो। जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग की सहमति मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:30 बजे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में एम्स (AIIMS) के पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा यह पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में नई एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसमें संजीव नारायण और शेखर ज्योति गोस्वामी के नाम शामिल होंगे। इससे पहले श्याम कानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

उन्होंने आगे बताया कि असम पुलिस की एक विशेष टीम सिंगापुर भेजी जाएगी, जो वहां से सभी वीडियो फुटेज और जरूरी जानकारी इकट्ठा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!