Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की कार्यसमिति बैठक संपन्न, होली कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

25 फरवरी के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, मार्च के स्थायी प्रोजेक्ट की तिथि भी तय

सोनल शर्मा,

गुवाहाटी, 25 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी की कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष रेखा गोयल के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न योजनाओं पर निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान विशेष रूप से 25 फरवरी को आयोजित होने वाले होली उत्सव को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफलतम बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अध्यक्ष ने सभी से सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।इसके अतिरिक्त शाखा के स्थायी प्रोजेक्ट “आनंद सबके लिए” एवं “मातृशक्ति सम्मान”, जो प्रत्येक माह आयोजित किए जाते हैं, उनकी मार्च माह की तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। दोनों कार्यक्रमों को पूर्व की भांति सामाजिक सरोकारों के साथ आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक में मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, रेखा गोयल एवं ज्योति शर्मा सहित सलाहकार वंदना सोमानी उपस्थित रहीं। कार्यसमिति सदस्य सुचित्रा छाजेड़, राजश्री कुचेरिया, सिया शर्मा, संगीता अग्रवाल, कविता जोगड़, मधु लूनिया, प्रेमलता सिंघानिया एवं पिंकी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी विद्या मंडलिया द्वारा प्रेषित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!