असमगुवाहाटीसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी में कार्यसमिति बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह संपन्न

सदस्य विस्तार अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती विद्या कुंडलिया, वृंदा गग्गर एवं समीक्षा जैन को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा रविवार को होटल किरण श्री में कार्यसमिति की बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया गया। बैठक में गत दिनों आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा मंत्री श्रीमती मंजू भंसाली ने प्रस्तुत की, जबकि आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष श्रीमती शांति कुंडलिया द्वारा दिया गया।

अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने आगामी आयोजनों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी सदस्यों को दिवाली एवं भाईदूज की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अक्टूबर माह में जन्मदिन मनाने वाली बहनों का केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह मनाया गया।

शाखा की वरिष्ठ सलाहकार बहनों श्रीमती सरला काबरा, श्रीमती मंजू पाटनी, श्रीमती शारदा केडिया, श्रीमती सरोज मित्तल एवं श्रीमती इंदिरा जिंदल — को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

सदस्य विस्तार अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती विद्या कुंडलिया, वृंदा गग्गर एवं समीक्षा जैन को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

नियोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्थगित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती मीनू दुधरिया, श्रीमती रेखा गोयल, श्रीमती पिंकी जैन एवं श्रीमती खुशबू मोर ने किया।

अंत में अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने सभी उपस्थित बहनों को उपहार भेंट किए तथा दिवाली के उपलक्ष्य में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यसमिति की बहनों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

यह जानकारी शाखा की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती विद्या कुंडलिया द्वारा प्रेषित की गई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!