असमथर्ड आईपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा

कोकराझार में हिंसक झड़प, एक की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

कनक चंद्र बोड़ो

कोकराझार, 19 जनवरी 2026/असम.समाचार

असम के कोकराझार जिले के करिगांव अंतर्गत गौरिनगर में सोमवार शाम दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान रुपसी थाना क्षेत्र के बगरिबाड़ी निवासी सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, झड़प ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, इस दौरान उपद्रवियों ने एक स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया।

घटना में करिगांव निवासी महेश मुर्मू और सुनील मुर्मू, तथा अंथाइगांव निवासी जुगिराज ब्रह्मा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल कोकराझार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिंसा की शुरुआत एक सड़क दुर्घटना से हुई हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो वाहन ने पहले दो व्यक्तियों को टक्कर मारी, जिसके बाद तनाव बढ़ा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

हालांकि, घटनाक्रम की सटीक वजह और जिम्मेदारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!