केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के टेंगा में मोटरेबल स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया

जयप्रकाश अग्रवाल
तेजपुर 15 जुलाई(असम.समाचार)
अरुणाचल प्रदेश के सांसद एवं केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल के पश्चिम कामेंग जिले के टेंगा मे नवनिर्मित आरसीसी डेकिंग वाले मोटरेबल स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया।मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए रिजिजू ने पुल के निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए कार्यकारी एजेंसी की सराहना की। उन्होंने अपने सम्बोधन उन दिनों को याद किया जब अरुणाचल प्रदेश में सड़क संचार व्यवस्था बहुत खराब स्थिति में थी। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा की उनका राज्य के सभी क्षेत्रों मे अच्छी सड़क और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का उनका लक्ष्य रहा है जो अब उनका यह सपना साकार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा की केंद्र एवं राज्य मे भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के सहयोग से सभी अरुणाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय राज्य की राजधानी के साथ अच्छी यातायात व्यवस्था से जुड़े हुए है और अधिकांश दूरदराज के गाँवों का अपने-अपने जिला मुख्यालयों से अच्छा संपर्क स्थापित है। सड़क एवं यातायात मे सुधार के अलावा मंत्री ने बिजली, पेयजल, एलपीजी कनेक्शन, मध्याह्न भोजन, वृद्धावस्था पेंशन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने जन कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया। मंत्री रिजिजू ने देश की महत्वकांक्षी परियोजना फ्रंटियर हाईवे को लेकर देश की सुरक्षा के साथ सामरिक महत्व पर भी प्रकाश डाला जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के समानांतर अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला से विजयनगर तक जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर ज़ोर देते हुए उन्होंने ह्रुसो, सजोलंग, बुगुन और शेरदुकपेन समुदायों से भाईचारे की भावना को बनाए रखने और सामूहिक प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। अपने इस दोरे के दौरान मंत्री किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के अंतर्गत दाहुंग स्थित केंद्रीय हिमालयी सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान मे विभिन्न प्रकार की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्होंने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में टीएन ग्लो, विधायक थ्रिज़िनो-बरगांव, डोंगरू सियोंग्जू विधायक बोमडिला-नफरा, प्रभारी आयुक्त वेस्ट कामेंग, रिनचिन लेटा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक वेस्ट कामेंग, पवन कुमार यादव (आईपीएस), एडीसी सिंचुंग, मुर्न्या काक्की, जेडपीसी कर्मा दोरजी थोंगडोक, पूर्व मंत्री, पीआरआई सदस्य, एचओडी, सेना के अधिकारी, गंणयमान व्यक्ति और बडी संख्या मे स्थानीय जनसाधारण उपस्थित थे।



