Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)चुनावतीसरी आंखथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

शिवसागर में विधानसभा चुनाव से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस का फ्लैग मार्च

केशव पारीक,

शिवसागर, 25 मार्च 2026/असम.समाचार

आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए शिवसागर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चुनाव के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) पापोरी चेतिया के नेतृत्व में शिवसागर शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य चुनाव से पहले आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा करना था।

फ्लैग मार्च शिवसागर पुलिस स्टेशन से शुरू होकर शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों, महत्वपूर्ण मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होते हुए वापस पुलिस स्टेशन पर समाप्त हुआ।

इस फ्लैग मार्च में असम पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और ब्लैक कमांडो यूनिट के सैकड़ों जवान शामिल हुए। मार्च के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एएसपी (मुख्यालय) ऋषभ हंस और एएसपी (क्राइम) मोइदुल इस्लाम सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!