असम

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न मेधावी विद्यार्थियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि प्रो. अजीता तिवारी ने छात्रों को मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ. सुजीत तिवारी ने ब्राह्मण समाज के उत्थान की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष नर्वदेश्वर दुबे ने संस्था की एकजुटता और समाज सेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

योगेश दुबे/असम.समाचार
सिलचर, 27 जुलाई

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार, 27 जुलाई 2025 को सिलचर स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड के विमेन्स कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित देवशरण त्रिपाठी को समर्पित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष नर्वदेश्वर दुबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में असम विश्वविद्यालय की प्रो. अजीता तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, महासचिव मनीष उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ सदस्य राजकुमार दुबे मंचासीन रहे।

समारोह में शिक्षाविद डॉ. संतोष चतुर्वेदी, नियामक समिति अध्यक्ष केशव दीक्षित, सदस्य युगल किशोर त्रिपाठी, ओमकार तिवारी, चिंटू उपाध्याय, चंदन त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, कमलेश तिवारी, किरण त्रिपाठी, अनुपमा मिश्रा, पूनम मिश्रा, आनंद दुबे, सुपर्णा तिवारी, सुप्रिया चौबे, धनंजय तिवारी, अमरेश तिवारी, अम्बर पांडेय, अंजनी दीक्षित, बिमल दुबे, राजेश मिश्रा (कालीनगर), गोपीनाथ दुबे, प्रांत ज्योति मिश्रा, सिद्धेश्वर मिश्रा, सुनीता तिवार (हाथीखीरा), प्रितेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, पिंकी दुबे, उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अंकिता त्रिपाठी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ब्रह्ज्योति महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती रूपतारा दीक्षित एवं सरोज मिश्रा विशेष आमंत्रण पर समारोह में शामिल हुईं।

मेधावी छात्रों और पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

इस अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही एमबीबीएस, एम फार्मा एवं अन्य पेशेवर क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मान मिला।

पंचायत जनप्रतिनिधियों को स्व. महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, पं. रामरूप तिवारी स्मृति पुरस्कार और विद्यादेवी तिवारी स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं मेधावी छात्रों को पंडित ताराचंद त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार, स्व. संजय प्रसाद चौबे पुरस्कार और स्व. सच्चिदानंद उपाध्याय स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रेरक संबोधन

मुख्य अतिथि प्रो. अजीता तिवारी ने छात्रों को मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ. सुजीत तिवारी ने ब्राह्मण समाज के उत्थान की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष नर्वदेश्वर दुबे ने संस्था की एकजुटता और समाज सेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

महासचिव मनीष उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के अब तक किए गए उल्लेखनीय कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया चौबे और अंजनी दीक्षित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमलेश तिवारी ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छात्रों के अभिभावकों और समाज के वरिष्ठजनों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने आयोजन की गरिमा और भव्यता को और बढ़ा दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!