असमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीधर्म और आस्थासामाजिक

गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी सभा संपन्न, नानी बाई का मायरा कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 18 दिसंबर 2025/असम.समाचार

गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी सभा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 एवं 10 जनवरी को गौड़ महिला समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले नानी बाई का मायरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सभा में बताया गया कि यह कार्यक्रम पहली बार गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का वाचन एवं प्रस्तुति गुवाहाटी के युवा पंडित पीयूष शांडिल्य द्वारा की जाएगी। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

बैठक के दौरान मंत्री ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं सफल संचालन को लेकर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष स्वाति बसोतिया सहित शारदा शर्मा, रश्मि शर्मा, कुसुम शर्मा, रिंकी गौड़, स्वाति भातरा, रितु भातरा, वंदना शर्मा, रोमा गौड़, अश्विनी शर्मा, शालू शर्मा, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, माया शर्मा तथा सरोज शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही।

सभा के अंत में अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!