असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

जय श्री राम के उद्घोष से गूंजा शहर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

राज्य के बाहर से आए कलाकारों की आकर्षक धार्मिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, राम भक्तों ने जगह-जगह बांटा शरबत और पेयजल

विकाश शर्मा,

नगांव 4 अप्रैल 2026/असम.समाचार

शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्तों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

इस दौरान राज्य के बाहर से आए कलाकारों के दल ने रंग-बिरंगी धार्मिक झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों को दर्शाती झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रास्ते भर श्रद्धालु इन झांकियों को देखने के लिए उमड़ते रहे।

शोभायात्रा के दौरान “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। भक्त हाथों में राम ध्वज लेकर उत्साह और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए।

शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते समय स्थानीय राम भक्तों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की। जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में भक्तों को शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया गया।

भक्ति और उल्लास के माहौल के बीच निकली यह शोभायात्रा अंततः धर्मशाला पट्टी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां राम ध्वज के साथ भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर यात्रा को विराम दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!