असम

मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा की कैबिनेट बैठक:जुबिन गर्ग की स्मृति में बनेगा स्मारक, 23 सितम्बर को होगा अंतिम संस्कार

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 21 सितम्बर 2025/असम.समाचार

मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सांस्कृतिक आइकन जुबिन गर्ग की स्मृति में भूमि आवंटन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने तय किया है कि कामरूप (मेट्रो) जिले के सोनापुर राजस्व सर्किल अंतर्गत पनबाड़ी मौजा के कमारकुची (हटीमुरा) गांव में जुबिन गर्ग के श्मशान एवं स्मारक हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, महान गायक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 23 सितम्बर 2025 को सम्पन्न की जाएगी।

जुबिन गर्ग के असम और पूरे देश में अपार लोकप्रियता को देखते हुए यह निर्णय उनकी अमर स्मृति को संरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

अहम फैसले-:

राज्य कैबिनेट ने सोनापुर में 10वीं एपी बटालियन की स्थापना (फेज-1) के कार्य को 260 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी।

5000 क्षमता वाले ऑडिटोरियम “ज्योति बिष्णु प्रेक्षागृह”, गुवाहाटी के संचालन का कार्य श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र सोसाइटी, पांजाबाड़ी को सौंपने का निर्णय लिया गया। नियमित रखरखाव का कार्य पीडब्ल्यूडी (बिल्डिंग) विभाग देखेगा।

65 विज्ञान एवं गणित फेसीलिटेटर्स के वेतनमान और सुविधाओं में वृद्धि को मंजूरी दी गई। इन्हें अब 34,800 रुपये मासिक मानदेय के साथ 12.7% सीपीएफ मिलेगा। इसके साथ 5% वार्षिक वृद्धि (वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट पर आधारित), आकस्मिक अवकाश, मातृत्व अवकाश और मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना का लाभ भी मिलेगा।

असम लोक सेवा आयोग (APSC) की संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रश्नपत्र अब द्विभाषीय (अंग्रेज़ी और असमिया) में तैयार होंगे। हालांकि जनरल स्टडीज पेपर-2 के ‘कॉम्प्रिहेंशन’ हिस्से को केवल अंग्रेज़ी में ही रखा जाएगा।

असम चाय निगम के चाय बागान मजदूरों को दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 प्रतिशत बोनस देने का निर्णय लिया गया।

सांस्कृतिक आइकन जुबिन गर्ग की स्मृति में कमारकुची गांव (हटीमुरा), सोनापुर राजस्व सर्किल, कामरूप (मेट्रो) जिले में श्मशान/स्मारक हेतु भूमि आवंटित की जाएगी। उनका अंतिम संस्कार 23 सितम्बर 2025 को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!