नगांव में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 91वां स्थापना दिवस श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाया गया
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मेलन की नगांव शाखा द्वारा गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्याऊ (शीतल पेयजल मशीन) की स्थापना, ध्वजारोहण एवं 91 दीपों का प्रज्ज्वलन कर स्थापना दिवस मनाया गया।

डिंपल शर्मा
नगांव 26 दिसंबर 2025/असम.समाचार
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मेलन की नगांव शाखा द्वारा गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर शीतल पेयजल मिशन और 91 दीपों का प्रज्ज्वलन कर स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम हैबरगांव शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सह-सचिव अरुण नागरका द्वारा संचालन करते हुए सभी अतिथियों के अभिनंदन से किया गया। तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष प्रमोद कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को 91वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सम्मेलन के गठन, उसके उद्देश्यों तथा समाज को एकजुट रहकर सेवा कार्यों में अग्रसर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं सम्मेलन के पूर्व शाखा अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल का सम्मान प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल ‘घ’ संजय गाडोदिया द्वारा फुलाम गमछा से किया गया। वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती द्रोपदी देवी अग्रवाल का स्वागत सम्मेलन के मुख्य सलाहकार सांवरमल खेतावत ने फुलाम गमछा पहनाकर किया।
अपने संबोधन में बजरंगलाल अग्रवाल ने सम्मेलन से जुड़ी स्मृतियों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्होंने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी, सलाहकार राकेश मालू तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव विजयराज किल्ला, मुख्य सलाहकार सांवरमल खेतावत, उपाध्यक्ष गोपाल पोद्दार, जगदीश धूत, हुलासमल बोथरा, मंडल ‘घ’ के उपाध्यक्ष संजय गाडोदिया, सह-सचिव अजय मित्तल, संगठन मंत्री दिलीप शोभासरिया, पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन सचिव विजयराज किल्ला ने दिया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन की व्यवस्था संयोजक अरुण नागरका एवं विनय अग्रवाल ने की।
यह जानकारी सह-सचिव अरुण नागरका द्वारा दी गई।


