असमशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गुवाहाटी:एकता मंच द्वारा मणिपुरी स्कूल में स्वेटर वितरण

संवाददाता

गुवाहाटी 17 दिसंबर 2025/असम.समाचार

सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए एकता मंच की ओर से बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को मणिपुरी बस्ती स्थित मणिपुरी जेबी स्कूल में अध्ययनरत छोटे बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम ए.एम. रोड, उलुबारी–7, पेट्रोल पंप के समीप, आर्य हॉस्पिटल की गली में बाईं ओर स्थित पहले मकान में संचालित स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करना था।

इस अवसर पर एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, संरक्षण सरला काबरा, सचिन शारदा केडिया, कोषाध्यक्ष रूपा गग्गर, जानकी चांडक, अमिता अग्रवाल, चंदा सिकरिया, निर्मला गोयल, निर्मला जांगिड़, मंजू हरलालका, विजेता अग्रवाल एवं सुमित्रा काबरा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष सरोज मित्तल ने कहा कि “समाज के छोटे-छोटे प्रयास ही जरूरतमंद बच्चों के जीवन में बड़ी राहत ला सकते हैं। एकता मंच आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करता रहेगा।”

एकता मंच की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मंच की प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने साझा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!