असम
नगांव केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मुकुल भुइयां निलंबित

डिंपल शर्मा
नगांव 30 अगस्त 2025/असम.समाचार
असम सरकार ने नगांव केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मुकुल भुइयां को कथित अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है।
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह कार्रवाई असम के गृह एवं राजनीतिक विभाग ने जेल महानिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर की। विभाग ने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।
इस निलंबन से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और मामले ने राज्य में सुशासन को लेकर नई बहस को जन्म दिया है।



