असमधर्म और आस्था

श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम का जम्मा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

भादव सुदी शुक्ल पक्ष दशमी, मंगलवार, 2 सितंबर को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना, दिव्य ज्योत प्रज्वलन, विशेष भजन संध्या और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

डिंपल शर्मा

नगांव, 3 सितंबर 2025/असम.समाचार

राजस्थान के रुणिचा धाम के द्वारिकाधीश बाबा रामदेव का जम्मा कार्यक्रम श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम हैबरगांव के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

भादव सुदी शुक्ल पक्ष दशमी, मंगलवार, 2 सितंबर को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना, दिव्य ज्योत प्रज्वलन, विशेष भजन संध्या और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में बाबा की महाआरती और जम्मा जागरण शामिल रहे, जिसमें आमंत्रित भजन गायक संदीप पारीक ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके साथ प्रदीप पारीक और गुनगुन बोरा ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रात्रि भजन संध्या में भाग लिया और अमृत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बाबा की चमत्कारी तांती का वितरण किया गया और निःसंतान दंपत्तियों के लिए विशेष पालना पूजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अजित माहेश्वरी, जगदीश धूत, विनोद गुजरानी,सुरेश शर्मा(सूर्या) सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!