असम

गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक पर बनी एसआईटी रिपोर्ट आज होगी प्रस्तुत

राजीव कर्मकार

गोलाघाट, 10 सितम्बर 2025/असम.समाचार

असम सरकार द्वारा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई “संगठित और व्यवस्थित तरीके” से करेगी। उन्होंने मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि यह “देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा” से जुड़ा विषय है, इसलिए रिपोर्ट का गहन अध्ययन करने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर व्यापक उत्सुकता है और सरकार की अगली रणनीति पूरी तरह उसके निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!