असमथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव:पौष एकादशी पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन सफलता पूर्वक संपन्न

श्री श्याम सेवा समिति, नगांव के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर करने की बात कही।

डिंपल शर्मा

नगांव 1 जनवरी 2026/असम.समाचार

पौष एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति, नगांव द्वारा आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 को सायं 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री श्याम धाम, नगांव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक सागर शर्मा ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान पूरा श्री श्याम धाम श्याम प्रभु के जयकारों और तालियों से गूंज उठा भक्तजन भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए।

संकीर्तन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्याम प्रभु का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्याम प्रभु को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल भक्ति मय वातावरण में सराबोर रहा।

श्री श्याम सेवा समिति, नगांव के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!