
ब्यूरो रिपोर्ट
गुवाहाटी 5 सितंबर 2025/असम.समाचार
प्रतिष्ठित भारतीय गायिका श्रेया घोषाल आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी स्वर लहरियों से समां बांधेंगी। यह समारोह 30 सितंबर को गुवाहाटी में आयोजित होगा, जहां भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।
घोषाल ने इस विश्व कप के लिए आधिकारिक एंथम “ब्रिंग इट होम” भी रिकॉर्ड किया है। उनके इस प्रस्तुति का उद्देश्य महिला क्रिकेट की ऊर्जा, जोश और वैश्विक एकता का जश्न मनाना होगा।
महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह विश्व कप खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।


