मेघालयसामाजिक

शिलांग में ‘राजस्थानी जायके’ का जलवा,फूड फेस्टिवल में छाया मरुस्थली स्वाद

सुशील दाधीच

शिलांग 6 सितंबर 2025/असम.समाचार

शिलांग की ठंडी फिज़ाओं में शनिवार को कुछ यूं महक बिखरी कि हर किसी की ज़ुबान पर राजस्थान का नाम आ गया। ऑल सेंट हॉल में आयोजित सामूहिक फूड फेस्टिवल में मारवाड़ी, बंगाली, बिहारी, मणिपुरी और खासी संस्थाओं ने अपने-अपने पाक-कला के हुनर का प्रदर्शन किया।

इन सबके बीच, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (शिलांग शाखा) का राजस्थानी स्टॉल सबसे अलग और सबसे स्वादिष्ट साबित हुआ। दाल–बाटी–चूरमा से लेकर घेवर और गट्टे की सब्ज़ी तक, पारंपरिक व्यंजनों ने न सिर्फ़ आगंतुकों का दिल जीता बल्कि उनकी थालियों को भी बार-बार सजने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने जिस स्टॉल को सबसे ज्यादा सराहा, उसी को मिला “सर्वश्रेष्ठ भोजन पुरस्कार”। मंच से ट्रॉफी थामते हुए समिति की अध्यक्षा श्रीमती कनक गोयल ने मुस्कुराकर कहा,
“ये सिर्फ़ हमारे सम्मेलन की उपलब्धि नहीं, ये पूरे राजस्थान की मिट्टी की खुशबू और उसके स्वाद का सम्मान है।”

 

इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मसालों के जादू और परंपरा की थाली के सामने दूरी, भाषा और सीमाएं भी फीकी पड़ जाती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!