असमगुवाहाटीधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक
सावरिया सखी समिति ने किया गौसेवा का पुण्य कार्य

रिपोर्ट: सोनल शर्मा: गुवाहाटी
गुवाहाटी, 1 नवंबर 2025/असम.समाचार
सावरिया सखी समिति की सदस्याओं ने आज ध्यान फाउंडेशन गोशाला पहुंचकर गौसेवा कर पुण्य अर्जित किया। समिति की ओर से सखियों ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया तथा गोशाला में कार्यरत ग्वालों को नाश्ता भी कराया।
समिति की सदस्याओं ने कहा कि ध्यान फाउंडेशन जैसी पवित्र स्थली पर जाकर मन को अद्भुत शांति और सुकून की अनुभूति होती है। इस अवसर पर समिति की ओर से सरोज मित्तल, रंजू पटवारी, रेणु अग्रवाल, रेणु मोदी, अपर्णा अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, निर्मला केडिया, उषा जालान, नीलम जालान और आशा चौधरी ने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया और आनंद की अनुभूति प्राप्त की।
कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने समाज में गौसेवा और दान के महत्व का संदेश दिया।




