धर्म और आस्था

विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी चैप्टर का रुद्राभिषेक सम्पन्न

विकास शर्मा

गुवाहाटी 18 जुलाई (असम.समाचार)

सावन मास के पावन अवसर पर विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ, गुवाहाटी चैप्टर द्वारा आर्यनगर स्थित शिव-शीतला मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल रिणवाँ, गुवाहाटी चैप्टर अध्यक्ष शिवकुमार पारीक, सलाहकार राजकुमार सोती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता रिणवाँ सहित रमेश पारीक, अशोक शर्मा, अमित रिणवाँ, सीए अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, जय सोती, पं. विवेक शर्मा, मंजु सोती, मंजु पारीक, सुषमा सोती, रजनी शर्मा, जया पारीक, रंजना पारीक, सुमन शर्मा, पिंकी शर्मा, विजया शर्मा, सुनीता बागड़ा, पूनम सोती, अंबिका पारीक, नीतू शर्मा, नीलम शर्मा, स्वाति शर्मा, सुषमा गौड़, अंकिता शर्मा, सीमा शर्मा एवं अन्य विप्र सदस्यों ने सामूहिक रूप से भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में सावन माह की विशेष महत्ता पर चर्चा की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने रुद्राष्टक और शिव स्तुति का सामूहिक पाठ किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!