साहित्य

विशिष्ट कवि परान कुमार बरुवा के निधन पर रोहा शाखा साहित्य सभा और मास केंद्रीय समिति ने व्यक्त किया गहरा शोक

रोहा 3 जुलाई(असम.समाचार)

सोयल खेतान, रोहा

असम के प्रख्यात कवि, साहित्यिक समाजकर्मी और नगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष परान कुमार वरुबा के निधन पर रोहा शाखा साहित्य सभा और मानव अधिकार संग्राम समिति (मास) की केंद्रीय समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

रोहा शाखा साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मशरंग और सचिव लखीप्रसाद डेका ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए कहा कि वरुबा ने समाज और सांस्कृतिक जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि परान कुमार बरुवा का निधन असम और विशेष रूप से नगांव जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

वहीं, मानव अधिकार संग्राम समिति (मास) की केंद्रीय समिति के मुख्य सलाहकार बुबुमनी गोस्वामी, अध्यक्ष आदित्य लहकर और सचिव प्रधान लखीप्रसाद डेका ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की।

सभी वक्ताओं ने परान कुमार बरुवा को एक प्रतिबद्ध साहित्यसेवी और समाज के सजग प्रहरी के रूप में याद करते हुए उनके कार्यों को चिरस्मरणीय बताया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!