मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा भोगाली बिहू (समन्वय) का सफल आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल घ के उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, जगदीश धुत, हुलास मल बोथरा,कोषाध्यक्ष बालकिशन दादलीका, सचिव विजयराज किल्ला, सह सचिव अरुण नागरका, सारंग खाटूवाला, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल, निर्मला आलमपुरिया, पवन सेठिया, दिलीप बोकाड़िया, मनोज गुजरानी, प्रमोद कुहाड़ सहित सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

डिंपल शर्मा
नगांव 19 जनवरी/असम.समाचार
मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा भोगाली बिहू के उपलक्ष में समन्वय नाम से बिहू कार्यक्रम का आयोजन नगांव के हैबरगांव लाउखोवा रोड स्थित मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल प्रांगण में बड़े ही धूमधाम एवं असमिया रीति रिवाज एवं संस्कृति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम 31 झंडो का झंडोत्तोलन नगांव के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा किया गया जिसमें सत्राधिकार जिबेश्वर देव गोस्वामी, समाजसेवी एवं उधोगपति कैलाश चंद्र लोहिया, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला, मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, नगांव शाखाध्यक्ष प्रमोद कोठारी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया, पूर्व शाखाध्यक्ष माणकचंद नाहटा, मुख्य शाखा सलाहकार सांवरमल खेतावत, असम साहित्य सभा के उपाध्यक्ष पदूम राजखोवा, साहित्य सभा नगांव के अध्यक्ष डॉ. शरद बरकोटोकी, सचिव राजीव हजारिका, नगांव भोगाली बिहू उत्सव समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार तामूली फुकन, मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक किशोर देव, श्रीमंत शंकर मिशन के अध्यक्ष गिरींद्र कुमार बरुआ, सचिव पराण महंत, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कनक हाजरीका, नगांव वकील संघ के अध्यक्ष आबुल हसन खंडकर, नगांव एडवोकेट्स एसोसिएशन की अध्यक्षा प्रणति शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा बल्लभ गोस्वामी, अधिवक्ता मुकुल बरठाकुर, लाइंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित कोठारी, तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष प्रेम नाहटा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राधा रमण खाटूवाला, बंगाली सम्मेलन के उपाध्यक्ष पुलोकमोय रॉय, पंजाबी समाज के सभापति सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी धनंजय कुशरे, कर विभाग की श्रीमती सुदेशना बोरा, महिला समाजसेवी लता अग्रवाल, विश्वनाथ कॉलेज के प्रिंसिपल चिंतामणि शर्मा, नगांव क्रीड़ा संघ के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत बोरा, मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल प्रबन्धन कमेटी के सभापति ओमप्रकाश जाजोदिया सहित नगांव के वृहत्तर समाज के कई साहित्यकार, लेखक, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यवसायी सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों ने अंश ग्रहण कर झंडात्तोलन का कार्य संपादित किया।
इस दौरान असमिया जातीय गीत “ओ मोर आपोनार देश” का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। सभी उपस्थित अतिथियों ने अन्य लोगों के साथ भोगाली जलपान का लुफ्त लिया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक ललित कोठारी, विजयराज किल्ला व निर्मला आलमपुरिया के मंच संचालन से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन सुसज्जित मंच पर किया गया, जिसका शुभारंभ मारवाड़ी सम्मेलन,नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी के स्वागत भाषण से हुआ।
तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा रूप कुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल, कंठ शिल्पी भूपेन हजारिका एवं जुबीन गर्ग के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि समाजसेवी एवं सत्राधिकार जिबेशवर देव गोस्वामी का विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य हेतु विशेष रूप से फुलाम गमछा, साल, जापि, मोमेंटो, एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री गोस्वामी देव का जीवन परिचय व अभिनंदन पत्र का पाठ विनोद पौद्दार द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा का भी फुलाम गमछा, साल, जापी मोमेंटो,प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष 2025-26 का समाज गौरव सम्मान जाने माने समाजसेवी कैलाश चंद्र लोहिया को उनके द्वारा नगांव में किए गए समाजिक अनुदानों हेतु प्रदान किया गया। उनको अभिनंदन पत्र फुलाम गमछा, साल, जापी, मोमेंटो, एवं सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। उनका जीवन परिचय निर्मला आलमपुरिया द्वारा पठन किया गया। सभी अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं सभी ने भोगाली बिहू के इस आयोजन को सही मायने में समन्वय का प्रतीक बताते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया तथा सभी उपस्थित जनमानस को भोगली बिहू की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के दौरान आंख पर पट्टी बांधकर 5 मिनट से भी अधिक बैडमिंटन खेल कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम अर्जित करने वाले समाज के होनहार निर्भीक जाजोदिया एवं अंतर जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 74 किलो वर्ग के अंतर्गत द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समाज के होनहार खिलाडी जोंटी जैन का भी मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन निर्मला आलमपुरिया एवं विजयराज किल्ला द्वारा संयुक्त रूप से बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया किया गया।
सर्वप्रथम असमिया धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति जिया कोठारी द्वारा दी गई जिसे देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो नृत्य की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे, अनु तोषनीवाल, मानसी तोषनीवाल, मुस्कान गगड़ द्वारा बिहू नृत्य के शानदार प्रस्तुति दी गई, समाज की महिलाओं स्वप्नाली पौद्दार, राधा खेतान, सोनू कोठारी, मुन्नी कोठारी द्वारा प्रस्तुत बिहू नृत्य को देख लोग स्तब्ध रहे गए।
छोटे-छोटे बच्चों के नृत्य में हर्ष गिंदड़ा, नित्यम बगड़िया, द्ववित अग्रवाल, भाविन अग्रवाल, विभान अग्रवाल ने वही छोटी बच्चियों के ग्रुप में ख्याति पौद्दार, परिधि अग्रवाल, खनक केजरीवाल, तृषा खाखोलीया, निभा अग्रवाल, कनिष्का गिनोड़ीया एवं अश्वी महेश्वरी ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति रखी, दीपिका अग्रवाल एवं विनीता अग्रवाल की जोड़ी ने नृत्यों की प्रस्तुति देकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायन के अंतर्गत श्रद्धा गुजरानी, संदीप पारीक, अनिल प्रजापत ने बहुत सुंदर असमिया गीतों की प्रस्तुति दी जिसे सभी वर्गों के लोगों द्वारा सराहा गया।
निर्मला आलमपुरिया द्वारा बिहू गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को बिहुमय बना दिया, वही अरुण नागरका द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी गीत धरती धोरां री ने माहौल को समन्वयी बना दिया। उपस्थित सभी लोगों द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों का भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में स्थानिक विधायक रूपक शर्मा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलियाबोर में कार्यक्रम संपन्न होने के तीस मिनिट के बाद ही मारवाड़ी सम्मेलन के समन्वय नामक बिहू कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुवे व उनका भी असमिया परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में विधायक महोदय ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त हुआ , में अन्य कार्यक्रम छोड़ कर आपके साथ बिहू मानने के लिए उपस्थि हुआ हूँ। आप लोगों ने जिस तरह समन्वय का यह कार्यक्रम किया है उससे में बहुत प्रतिफुलीत हु क्योंकि भोगाली बिहू का यह कार्यक्रम वृहत्तर असमिया समाज को एक साथ जोड़ता है व उन्होंने सभी को माघ बिहू की शुभकामनाएं दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सह-सचिव अरुण नागरका द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया गया। सुबह अल्पाहार एवं दोपहर भोजन की व्यवस्था स्कूल प्रांगण में ही की गई थी।
ज्ञातव्य है कि मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा द्वारा विगत 3 वर्षों से बिहू का यह कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है, सम्मेलन द्वारा चतुर्थ बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा समाज के लोगों में यह “समन्वय” बिहू कार्यक्रम काफी चर्चित है एवं समाज के लोग इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल घ के उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, जगदीश धुत, हुलास मल बोथरा,कोषाध्यक्ष बालकिशन दादलीका, सचिव विजयराज किल्ला, सह सचिव अरुण नागरका, सारंग खाटूवाला, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल, निर्मला आलमपुरिया, पवन सेठिया, दिलीप बोकाड़िया, मनोज गुजरानी, प्रमोद कुहाड़ सहित सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की समस्त जानकारी शाखा के सचिव विजयराज किल्ला व सह सचिव से अरुण नागरका द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है।



