असमधर्म और आस्था

धुबड़ी में गूंजा “जीओ और जीने दो” पर्यूषण महापर्व ने रचा भक्ति और उल्लास का संगम

राजा शर्मा

धुबड़ी,7 सितंबर 2025/असम.समाचार

श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व ने इस बार कुछ अलग ही रंग भर दिए। दस दिनों तक भक्ति की मधुर धुनों और आराधना की पावन लहरों से शहर का वातावरण गूंजता रहा।

अनंत चतुर्दशी के पावन दिन भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। “भगवान महावीर जयकारा” और “जीओ और जीने दो” के संदेश ने गलियों और चौक-चौराहों को मानो अहिंसा और सद्भाव का पाठ पढ़ा दिया। नाचते-गाते श्रद्धालु, गूंजते भजनों की स्वर लहरियां और भक्तिभाव से भरे चेहरे यह नजारा शहर की धार्मिक धरोहर को एक नई चमक दे गया।

दस दिवसीय पर्व के दौरान सुबह-सुबह कलश अभिषेक और शांति धारा, शाम को भजन संध्या और आरती जिसमें अमित काला और पार्टी ने सुरों की बयार बहाई, और ग्वालियर से आए वीरेंद्र भैया के प्रवचन व प्रतिक्रमण ने जैन समाज को आत्मचिंतन और संयम की राह दिखाई।

महिलाओं और पुरुषों दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जैन समाज के मंत्री पन्ना लाल छाबड़ा ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह पर्व केवल अनुष्ठानों का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और समाज में सद्भाव फैलाने का माध्यम है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!