Blogअसमचुनावतीसरी आंखथर्ड आईपॉलिटिकल तड़का

“भ्रष्ट सरकार के खिलाफ असम में जनलहर, इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी” – राजेन गोहाई

बरहमपुर से असम जातीय परिषद के उम्मीदवार का दावा, जनता बदलाव के मूड में

विकास शर्मा,

नगांव, 25 मार्च 2026/असम.समाचार

असम में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और नगांव जिले के बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से असम जातीय परिषद के उम्मीदवार राजेन गोहाई ने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राजेन गोहाई ने कहा कि पूरे असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत मुहिम चल रही है और जनता अब वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का फैसला कर चुकी है।

गोहाई ने कहा कि लोग अब पुरानी और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति चाहते हैं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में सहयोगी दलों का गठबंधन सरकार बनाएगा। गोहाई ने कहा कि गठबंधन को इस बार जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

राजनीतिक माहौल के बीच गोहाई का यह बयान बरहमपुर सहित पूरे नगांव जिले की चुनावी चर्चा का केंद्र बन गया है। विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसे बयान राज्य की सियासत को और गर्माने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!