दीपावली पर जुआरियों पर पुलिस की कड़ी नजर, गुपचुप खेल पर गिरेगी गाज

ब्यूरो रिपोर्ट
नगांव 11 अक्टूबर 2025/असम.समाचार
दीपावली का त्यौहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन हर साल इसी रोशनी के बीच जुए की काली परछाई भी मंडराने लगती है। जिले में ऐसे कई ठिकाने हैं जहां ताश के पत्तों की सरसराहट के साथ किस्मत आजमाने का खेल रातभर चलता है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और संदिग्ध इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि “त्योहार के बहाने जुए की बड़ी बैठकों की जानकारी लगातार मिल रही है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।”
दरअसल, हर साल दीपावली के मौके पर जिले के अलग-अलग इलाकों में लाखों-करोड़ों रुपये का जुआ खेला जाता है। कई घरों की खुशियां इस अवैध लत की भेंट चढ़ चुकी हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बार किसी को भी कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा।
दीपावली की रात कुछ लोगों के लिए मां लक्ष्मी की आराधना की होती है, तो कुछ के लिए नोटों के ढेर पर किस्मत आजमाने की। लेकिन पुलिस की सख्ती के बीच इस बार शायद लक्ष्मी भी सोच में पड़ जाएं ,किसके दरवाजे जाएं ?





