असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखनार्थ-ईस्टराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

22 साल बाद सुबनसिरी बांध में गूंजी टरबाइन की गूंज, एनएचपीसी ने शुरू किया बिजली उत्पादन

एन. शोभापण्डित

गरुकामुख 24 अक्टूबर 2025/असम.समाचार

दो दशकों से अधिक समय तक निर्माण और विवादों से घिरे रहने के बाद, राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब धेमाजी जिले के गरुकामुख स्थित 2000 मेगावाट क्षमता वाले सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की पहली टरबाइन ने घूमना शुरू किया। इसके साथ ही परियोजना के पहले यूनिट का वेट कमीशनिंग आरंभ हो गया।

एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में पहले यूनिट ने सफलतापूर्वक 250 मेगावाट बिजली के परीक्षण उत्पादन को पूरा किया, जिससे परियोजना बिजली उत्पादन के लंबे समय से प्रतीक्षित चरण में प्रवेश कर गई।

असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर सुबनसिरी नदी पर स्थित यह विशाल बांध नवंबर माह तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।

“देश के हाइड्रो पावर सपनों का हृदय” कहे जाने वाले इस सुबनसिरी प्रोजेक्ट पर पिछले 22 वर्षों से कार्य चल रहा था, जो पर्यावरणीय और सुरक्षा कारणों से कई बार विलंबित हुआ।

वेट कमीशनिंग की शुरुआत के साथ ही एनएचपीसी देश के राष्ट्रीय ग्रिड में 2000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा जोड़ने के लक्ष्य के और करीब पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!