असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीराष्ट्रीय

भारतीय रेलवे में आधार-आधारित आरक्षण की नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू

विकास शर्मा

मालीगांव, 16 सितम्बर, 2025/असम समाचार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर, 2025 से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट में केवल आधार-प्रमाणित यात्री ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए आरक्षित टिकट बुक कर पाएंगे।

रेलवे का कहना है कि यह कदम उन असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है जो टिकटों का दुरुपयोग कर यात्रियों को परेशानी में डालते हैं।

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग की वर्तमान प्रणाली में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, अधिकृत टिकट एजेंटों पर 10 मिनट का जो प्रतिबंध पहले से लागू है, वह पहले की तरह जारी रहेगा।

इस नई व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन के लिए रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को आवश्यक तकनीकी संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रीय रेलवे को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।

रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लें ताकि नए नियम लागू होने के बाद टिकट बुकिंग में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!