असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

वृक्षारोपण के साथ मारवाड़ी महिला सम्मेलन के नए सत्र की शुरुआत

उत्तर गुवाहाटी शाखा में नई कार्यकारिणी का गठन, संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

डिंपल शर्मा,

उत्तर गुवाहाटी 6 अप्रैल 2026/असम.समाचार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, उत्तर गुवाहाटी शाखा ने 2026-2028 सत्र की शुरुआत “प्रकल्प संस्कृति और संस्कार” के अंतर्गत “संस्कार ही धरोहर है” कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण कर की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सदस्याओं को बैच लगाकर पदभार भी सौंपा गया।

शाखा की ओर से बताया गया कि यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और धार्मिक प्रश्नोत्तरी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की संयोजिका किरन साबू और माया पारीक ने पूरे आयोजन की रूपरेखा सुंदर तरीके से तैयार की। शाखा की अध्यक्ष इंदु पारीक ने सभी सदस्याओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान सदस्याओं ने मनमोहक भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में पूनम पारीक, मंजू पारीक, रंजना पारीक, कमला पारीक, उषा पारीक, उषा शर्मा, गरिमा व्यास, कौशल्या व्यास, सुनीता खेमका और प्रियंका व्यास सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम ने मेहनत और लगन का परिचय दिया। अंत में सचिव राखी गुप्ता ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!