असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

राजस्थान की मिट्टी की खुशबू से महका नगांव, लोकगीतों ने बांधा समां

रोटरी क्लब ऑफ नगांव के तत्वावधान में पंचायात भवन में सजी होली की महफ़िल, धर्मशाला चंग पार्टी द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकधुनों पर झूमे सैकड़ों समाजबंधु

डिंपल शर्मा,

नगांव 1 मार्च 2026/असम.समाचार

नगांव में रोटरी क्लब ऑफ नगांव द्वारा आयोजित “धर्मशाला चंग पार्टी” होली के रंगों और राजस्थानी लोकसंगीत की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर रही। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी 2026 को पंचायात भवन (ग्राउंड फ्लोर) में शाम 7:30 बजे से किया गया, जिसमें होली को संगीत और उत्सव के रूप में मनाया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत “धरती धोरा री” रहा। जैसे ही इस गीत की गूंज पूरे भवन में फैली, माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण हो उठा। उपस्थित लोगों ने तालियों और चंग की थाप के साथ गीत का आनंद लिया। इसके साथ ही “पिपली ,चिरमी” सहित अन्य पारंपरिक लोकगीतों ने भी समां बांध दिया।

होली की इस विशेष संध्या में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। रंग-बिरंगे परिधानों और उत्साह से भरे माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया।

धर्मशाला चंग पार्टी केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसने राजस्थानी परंपरा, लोकसंगीत और सामुदायिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की। “धरती धोरा री” की गूंज ने मानो पूरे सभागार को राजस्थान की मिट्टी की सुगंध से महका दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!