धर्म और आस्थाराष्ट्रीय

9 साल बाद 10 दिन तक होगी मां दुर्गा की आराधना,

नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

राष्ट्रीय डेस्क

जयपुर 13 सितंबर 2025/असम.समाचार

इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं। विशेष बात यह है कि 9 साल बाद नवरात्र 10 दिनों तक चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहने के कारण मां दुर्गा की आराधना का समय एक दिन बढ़ जाएगा। अंतिम दिन 1 अक्टूबर को विजयादशमी होगी और 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी तृतीया तिथि के वृद्धि योग के चलते नवरात्र 10 दिन के रहे थे। ठीक वैसे ही इस बार भी भक्तों को मां दुर्गा की पूजा-पाठ और अनुष्ठानों का अवसर अधिक समय तक मिलेगा।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

22 सितंबर प्रातः 6:19 से 8:11 बजे तक,

मध्यान्ह: 11:56 से 12:44 बजे तक।

शुभ चौघड़िया: 9:19 से 10:49 बजे तक।

इन मुहूर्तों में कलश स्थापना और दुर्गा पूजा प्रारंभ करना विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा।

इस बार मां दुर्गा का आगमन और वाहन

मां दुर्गा हस्त नक्षत्र में हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

विदाई नाव पर होगी, जो सुख-शांति और प्रगति का संकेत है।

सांकेतिक महत्व

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस वर्ष मां दुर्गा का स्वरूप शांति, सद्भाव और धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। विशेषकर राजनीति, शिक्षा, कृषि, व्यापार और जनजीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

धार्मिक आस्थावान लोगों के लिए यह नवरात्र विशेष महत्व का है क्योंकि दस दिनों तक मां की आराधना और अनुष्ठान करने का दुर्लभ संयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!