असमथर्ड आईधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मेफेयर रिसॉर्ट बना जीवनदान का केंद्र,विलासिता के बीच मानवता का उत्सव

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे मानवीय एवं जीवनदायी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

न्यूज़ डेस्क

सोनापुर, 7 जनवरी 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा मारवाड़ी हॉस्पिटल के सहयोग से दिनांक 6 जनवरी को मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट, सोनापुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

इस अवसर पर कुल 65 व्यक्तियों की रक्त-जांच की गई, जिनमें से 56 योग्य रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शिविर में मेफेयर रिसॉर्ट के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक दायित्व का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के निदेशक रतन शर्मा का मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की ओर से फूल एवं गमछा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में रतन शर्मा ने मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए जा रहे निरंतर समाजसेवी कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने भविष्य में प्रत्येक तीन माह में कर्मचारियों के लिए नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने का सुझाव देते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि मेफेयर परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन के सेवा कार्यों में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर मेफेयर टीम की ओर से अरविंद ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रतन शर्मा ने मारवाड़ी हॉस्पिटल की पूरी टीम का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संयोजक भाई राजेश भजन एवं विनोद कुमार जिंदल के अथक प्रयासों से संभव हो सका। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला एवं मंत्री सूरज सिंघानिया की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सक्रिय सहयोग से आयोजन और भी प्रभावशाली बना।

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे मानवीय एवं जीवनदायी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!