अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा माता की चौकी एवं महाआयोजन 22 सितम्बर को

सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 18 सितम्बर 2025/असम.समाचार
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा माता की चौकी का भव्य आयोजन 22 सितम्बर 2025 को परशुराम सेवा सदन, श्री गौहाटी गौशाला के सामने, छत्रीबाड़ी में किया जाएगा। यह आयोजन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गा पूजन अर्चन, नव मातृका पूजन, मातृ शक्ति को प्रसाद स्वरूप साड़ियों का वितरण तथा कन्याओं में चांदी के सिक्कों का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भजन संध्या एवं महाप्रसाद का भी आयोजन होगा।
विशेष रूप से 21 सितम्बर 2025, महालया के अवसर पर राम जानकी मंदिर, चाबीपुल में नारायण भोजन का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
इस आयोजन में सहयोगी संस्थाओं के रूप में धनवंतरी गौ सेवा ट्रस्ट, सनातन हिंदू आर्मी, विप्र युवा, गौड़ महिला समिति और अष्टलक्ष्मी महिला समिति भी सम्मिलित होंगी।
धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की साधना हेतु आयोजित इस महाआयोजन में सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी संतोष शर्मा ने दी।





