असमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने किया नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन

शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शाखा पिछले तीन वर्षों से मातृ सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है और अब इसके साथ-साथ नारी शक्ति सम्मान समारोह भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा

सोनल शर्मा.संवाददाता.गुवाहाटी

गुवाहाटी 31 जनवरी 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह की कड़ी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती वासु देवी चांडक को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री मोहनलाल चांडक का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि चांडक परिवार के बड़े पुत्र श्री राजीव चांडक अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जिन्होंने संगठनात्मक स्तर पर समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शाखा पिछले तीन वर्षों से मातृ सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है और अब इसके साथ-साथ नारी शक्ति सम्मान समारोह भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा सके।

इस कार्यक्रम की संयोजिका ज्योति शर्मा, बिना चोरड़िया एवं संतोष धानुका रहीं। कार्यक्रम में सलाहकार इंद्रा जिंदल, उपाध्यक्ष रेखा गोयल, रश्मि जैन तथा कार्यकारिणी सदस्य अलका अग्रवाल की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!