असमशिक्षासामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा एल.ओ.जी. हिंदी हाई स्कूल को खेल सामग्री प्रदान

सोनल शर्मा,

गुवाहाटी 9 दिसंबर 2025/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा के सौजन्य से एल.ओ.जी. हिंदी हाई स्कूल में आज खेलकूद सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके उपरांत स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रार्थना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विद्या नाथ, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष तथा मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, ज्योति शर्मा, कार्यकारी सदस्य सिया शर्मा, अलका अग्रवाल, मीनू दुधरिया, अनीशा अग्रवाल और खुशबू मोर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन राजश्री कुचेरिया ने किया।

शाखा द्वारा प्रदान की गई खेल सामग्री से विद्यार्थियों में खेल भावना और गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!