मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा ने श्रद्धा एवं स्नेह के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

विकाश शर्मा
गुवाहाटी, 22 अक्टूबर 2025
मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह इस वर्ष भावनाओं से ओतप्रोत रहा। यह आयोजन श्री गुवाहाटी गौशाला प्रांगण में स्नेह, प्रेम और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ असम के अमर लोकगायक एवं सुर सम्राट जुबिन गर्ग की पावन स्मृति में दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि अर्पण के साथ किया गया। दीपों की उज्ज्वल रोशनी के बीच जब जुबिन दा के गीतों की मधुर धुनें वातावरण में गूँजने लगीं, तो उपस्थित जनमानस भावविभोर हो उठा। सभी ने उस प्रतिभा को नमन किया, जिसने असम ही नहीं, पूरे देश के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि समारोह का संचालन संस्था के संरक्षक कैलाश लोहिया, अशोक धानुका, प्रदीप भडेंच, रतन शर्मा एवं सलाहकार पीतराम केडिया, नारायण सिंह नरूका और ओमप्रकाश लोहिया द्वारा किया गया।
इसके उपरांत समाज बंधुओं ने आपसी स्नेह के साथ दीपावली मिलन का आनंद लिया। बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया और बच्चों ने उल्लासपूर्ण माहौल में खुशियाँ बाँटीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, महामंत्री रमेश चांडक, उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, संगठन मंत्री मनोज काला, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, तथा कार्यक्रम संयोजक अशोक सेठिया और गौरव सावोटिया का विशेष योगदान रहा।
वहीं, आयोजन की सफलता में अध्यक्ष शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव सूरज सिंघानिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, प्रचार मंत्री विवेक सांगानेरिया, एवं कार्यकारिणी सदस्य विनोद जिंदल, राहुल लोहिया, राजशेखर अग्रवाल, घनश्याम धानुका, मनोज लुंडिया, प्रभाष अग्रवाल, अनिरुद्ध जालान, विकाश अग्रवाल, दीपक मित्तल, बजरंग सुराणा, विकाश जैन, माखन अग्रवाल, सुजल गोयल, जितेंद्र जैन सहित संपूर्ण कार्यकारिणी और समाज के गणमान्य बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने एक स्वर में यह भावना व्यक्त की कि जुबिन दा की मधुर यादें और उनके गीतों की अनुगूँज इस दीपावली की रात्रि में सदा स्मरणीय रहेंगी।इस आशय की जानकारी अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने दी।
फ़ोटो-शंकर बिड़ला





